फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हत्या के बाद जंगल में फेंका शव, सड़ा-गला शव बरामद

विज्ञापन
गांव प्रेमपुरा के समीप जंगल में मिला शव
विज्ञापन
जंगली जानवरों ने नोची हुई थी बाजू, नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। गांव प्रेमपुरा में सरकारी स्कूल के पास एक पुलिया के नीचे जंगल में अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने पहुंचकर मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पवन सिंह सरपंच गांव प्रेमपुरा ने बताया कि उनके गांव के युवक सुखदेव सिंह, बलकार सिंह जंगल से लकड़ी लेने गए थे। इसी दौरान उन्होंने सूचना दी कि एक शव पड़ा है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर देखा तो टी-शर्ट एवं जींस में युवक मृत हालत में मिला। उसका चेहरा काला पड़ा हुआ था और शरीर में कीड़े पड़ चुके थे। शव की एक बाजू किसी जंगली जानवर ने नोची हुई थी। सरपंच ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी। मरने वाले युवक की उम्र करीब 30 साल होगी। आशंका है कि करीब 5 दिन पहले यह हत्या की गई है। सरपंच ने आशंका जताते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने युवक को मारकर सबूत मिटाने के लिए शव यहां फेंका है। जगदीश चंद्र थाना प्रभारी पिंजौर ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें