फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने फार्मेसी विद्यार्थियों को दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग (पीएसबीटीई एंड आईटी) ने सोमवार को बोर्ड से एफिलिएटेड फार्मेसी कॉलेज/संस्थानों के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी। अब बोर्ड से पास हुए और मौजूदा अकादमिक सत्र के विद्यार्थियों को अपने विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों का सत्यापन करवाने या उन्हें लेने के लिए चंडीगढ़ स्थित दफ्तर नहीं आना पड़ेगा। वे अब घर बैठे ऑनलाइन सिस्टम से अपने दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे। खास बात यह भी है कि डाउनलोड और प्रिंट किए यह दस्तावेज हर जगह मान्य होंगे।
विज्ञापन

बोर्ड के चेयरमैन एवं प्रमुख सचिव (तकनीकी शिक्षा एवं उद्योगिक प्रशिक्षण) राहुल भंडारी ने सोमवार को इस आनलाइन सुविधा की औपचारिक तौर पर शुरुआत की। इस मौके पर बोर्ड के सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि यह सॉफ्टवेयर फार्मेसी के विद्यार्थियों को उनके दस्तावेज की सुलभता को आसान बनाएगा। गुप्ता ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम से जुड़े इस ऑनलाइन डैशबोर्ड एप्लीकेशन से विद्यार्थी अपने सभी प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा डिप्लोमा सर्टिफिकेट, ट्रांसक्रिप्ट, डिटेल मार्क्स कार्ड इत्यादि डाक्यूमेंट्स भी एक क्लिक पर उपलब्ध होंगे। राहुल भंडारी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग पारदर्शी सिस्टम, कुशल प्रबंधन और प्रभावी सुविधा देने को एक मिशन के तहत काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें