फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक छात्रों की समस्याओं का हल ईमेल, सोशल मीडिया व अन्य साधनों के जरिये देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के चलते पंजाब विश्वविद्यालय के शिक्षक ऑनलाइन ही विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करेंगे। चाहे ईमेल के जरिये हो या फिर सोशल मीडिया के। इन माध्यमों से शिक्षक विद्यार्थियों के साथ संपर्क में रहेंगे। कर्मचारी भी कार्यालयों में एक साथ काम नहीं कर सकेंगे। वह शिफ्ट में काम करेंगे। यही नहीं शिक्षकों की ओर से किए जाने वाले दौरे भी नहीं होंगे।
विज्ञापन

पीयू प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि कर्मचारी अपना बचाव करते हुए कार्य करें। साथ ही मास्क व सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करें। शिक्षकों के लिए कहा है कि वह पीयू कैंपस न छोड़ें। इसके लिए अनुमति लें। 31 मार्च तक एकल खिड़की बंद रहेगी। रीजनल केंद्रों का दौरा भी शिक्षक नहीं करेंगे। इसके अलावा हॉस्टलों में विद्यार्थियों के पास बाहरी लोग नहीं जा सकेंगे। मेस भी एक ही खुलेगी व कैंटीन बंद रहेंगी। विद्यार्थियों के आईकार्ड देखकर उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। कटे हुए खाद्य पदार्थ नहीं बिकेंगे। इसके अलावा कई अन्य आदेश भी दिए गए हैं। फिलहाल पीयू ने हाउस अलाटमेंट का काम भी टाल दिया है। थ्योरी पेपर को भी स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षाएं 20, 21 व 24 मार्च को होनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें