फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नई शैक्षिक चुनौतियों के लिए शिक्षकों को किया तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
एनईपी-2020 पर कार्यशाला में 65 से अधिक शिक्षकों ने लिया भाग, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर हुआ मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। आयशर स्कूल में सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 65 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में नई शैक्षिक चुनौतियों, आधुनिक शिक्षण तकनीकों और नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संचालन सीबीएसई के विशेषज्ञ वक्ता एसपी सिंह और श्रुति दधवाल ने किया। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों और कक्षा शिक्षण में उसके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान शिक्षकों ने समूह चर्चा, गतिविधियों और चिंतन सत्रों में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस दौरान शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षा प्रणाली में सकारात्मक बदलावों की आवश्यकता पर भी विचार रखे।
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों और नई शैक्षिक चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें