फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रेलवे ग्राउंड में पानी के टैंक निर्माण का विरोध, रेल मंत्री से जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल मैदान की उपयोगिता प्रभावित होने की आशंका, स्थानीय लोगों ने दूसरे स्थान पर निर्माण कराने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका रेलवे ग्राउंड परिसर में बनाए जा रहे पानी के टैंक का स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने विरोध शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि टैंक निर्माण से मैदान की उपयोगिता प्रभावित होगी। मामले में रेल मंत्री को शिकायत भेजकर हस्तक्षेप और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
कालका निवासी रविश कुमार ने रेल मंत्री को भेजी शिकायत में कहा कि रेलवे के पास पर्याप्त खाली जमीन उपलब्ध है। इसके बावजूद शहर के एकमात्र रेलवे ग्राउंड के भीतर पानी का टैंक बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मैदान बच्चों के खेलकूद, बुजुर्गों की सैर और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का प्रमुख केंद्र है। यहां समय-समय पर आयोजित कार्यक्रमों से रेलवे को भी राजस्व प्राप्त होता है।
विज्ञापन

उन्होंने आशंका जताई कि यदि खेल मैदान के भीतर पानी का टैंक बनाया गया तो खिलाड़ियों और बच्चों को खेलने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाएगा। उन्होंने मांग की कि ग्राउंड के अंदर ही पानी का टैंक बनाने के निर्णय की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और निर्माण के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए।
विज्ञापन

वहीं, शहर के खेल प्रेमियों ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि कालका में पहले ही सार्वजनिक खेल मैदानों की कमी है। ऐसे में रेलवे ग्राउंड को सुरक्षित रखना जरूरी है, ताकि खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों को भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें