फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मांगों को लेकर सभी जिलों के डीसी कार्यालयों में 24 घंटे पड़ाव डालेंगे सरकारी शिक्षक, यह है मांग

Sun, 25 Sep 2022 02:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्कूलों के समायोजन, शिक्षकों के अव्यवहारिक युक्तिकरण और अनेक पदों को सुरक्षित श्रेणी में रखने के विरोध में अब तक 3000 गांवों के स्कूलों में तालाबंदी हो चुकी है। शिक्षक संघ का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सरकारी शिक्षकों ने जायज मांगों को लेकर सभी जिलों के डीसी कार्यालयों पर 24 घंटे पड़ाव डालने का निर्णय लिया है। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के बैनर तले शिक्षकों के साथ बच्चे और अभिभावक 27 सितंबर 4 बजे से 28 सितंबर शाम 4 बजे तक धरना देकर अपना रोष प्रकट करेंगे। संघ ने जिला इकाइयों को पड़ाव के दौरान रात में बच्चों, अभिभावकों और खुद के सोने-खाने का प्रबंध करने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन


संघ का कहना है कि स्कूलों के समायोजन, शिक्षकों के अव्यवहारिक युक्तिकरण और अनेक पदों को सुरक्षित श्रेणी में रखने के विरोध में अब तक 3000 गांवों के स्कूलों में तालाबंदी हो चुकी है। सरकार उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रही है। इसलिए अब डीसी कार्यालयों पर जुटने का निर्णय लिया गया है। अगर जल्दी बच्चों और अभिभावकों की भावनाओं के अनुरूप सरकार ने निर्णय नहीं लिया, तो बडे आंदोलन से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।

यह है अध्यापक संघ की मांगें

संघ की मांग है कि सभी बच्चों को बाहरवीं कक्षा तक मुफ्त अनिवार्य शिक्षा दी जाए। बच्चों को सभी विषयों के शिक्षक उनके गांव के स्कूलों में ही उपलब्ध हों। शिक्षक ट्रांसफर ड्राइव की आड़ में स्कूल बंद करने की प्रक्रिया रोकी जाए। लड़कियों के लिए अलग स्कूलों को बंद करना अनुचित है। घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर शिक्षकों के तबादले वापस लिए जाएं। अतिथि शिक्षकों को घर के नजदीकी स्कूलों में लगाया जाए। सुरक्षित श्रेणी में रखे गए पद तुरंत खोले जाएं। एचटेट पास बेरोजगारों के लिए नई भर्ती निकाली जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें