फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के शौचालयों में गंदगी, गेट तक जाने से भी कतरा रहे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स के शौचालय गंदे पड़े हैं। बदबू इतनी है कि महिला खिलाड़ी शौचालय का इस्तेमाल तो दूर इसके गेट तक जाने से कतरा रही हैं। शौचालय के आसपास कोई महिला अटेंडेंट भी नजर नहीं आई। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेल महाकुंभ चल रहा है, बावजूद इसके शौचालयों की सफाई नहीं की गई है। खेल महाकुंभ में प्रदेश के 22 जिलों से 15 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। आयोजन स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है, जिसके चलते खिलाड़ियों और कोचों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


पोल वाॅल्ट के गद्दे फटे, खिलाड़ी हो सकते हैं चोटिल
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पोल वॉल्ट के गद्दे फटे पड़े हैं। बरसात में इन्हें ढका भी नहीं जाता, जिसकी वजह से गद्दे एक किनारे फटने शुरू हो गए हैं। खेल विभाग की अनदेखी के चलते खिलाड़ी गिरकर कभी भी चोटिल हो सकते हैं।

ऑटो चालकों की मनमानी, वसूल रहे अधिक किराया
ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बाहर 15 से 20 ऑटो चालक खड़े रहते हैं। इस समय खेल महाकुंभ के चलते ऑटो चालकों ने मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया है। रविवार को ऑटो चालक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से बस स्टैंड तक छोड़ने के लिए 100 रुपये प्रति सवारी किराया वसूल रहे थे। वहीं, रेलवे स्टेशन के लिए 150 से 200 रुपये की डिमांड कर रहे थे जबकि प्रति व्यक्ति 20 रुपये किराया है।
विज्ञापन


खेल महाकुंभ के लिए ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हर शौचालय की सफाई के लिए एक कर्मचारी की तैनाती की गई है। अगर किसी शौचलय में सफाई नहीं है तो तत्काल करवाई जाएगी। -नील कमल, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें