पंचकूला। एमराल्ड मार्शल आर्ट्स अकादमी की ताइक्वांडो स्टार तरुषी गौड़ ने विंटर नेशनल ताइक्वांडो गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। इसके साथ तरुषी ने साल 2021 का समापन स्वर्ण पदक के साथ किया।
तरुषी ने अंडर 14 की कैडेट केटेगरी में खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता है। विंटर नेशनल गेम्स का आयोजन ताइक्वांडो बोर्ड ऑफ इंडिया के द्वारा 29 व 30 दिसंबर को चंडीगढ़ के देव समाज कॉलेज ऑफ वीमेन में किया गया। चैंपियनशिप में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ व अन्य राज्यों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।