फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : 2030 तक बागवानी क्षेत्र बढ़ाकर 15 फीसदी करने का लक्ष्य... भिवानी, हिसार, मेवात में इस साल बनेंगे तीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि फसल विविधीकरण के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। 2030 तक बागवानी क्षेत्र को बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। 11 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए गए हैं। तीन अन्य इस वर्ष के अंत तक भिवानी, हिसार व मेवात जिले में तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

दलाल ने कहा कि बागवानी फसलों की आसानी से बिक्री व उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए एक हजार किसान उत्पादक समूह बनाए जाएंगे। अब तक 600 किसान उत्पादक समूह बनाए गए हैं। ये समूह 150 इंटीग्रेटेड पेक हाउस बनाएंगे। इनके माध्यम से किसान अपने फल व सब्जियों को बेचने में सक्षम होंगे। फलों व सब्जियों की ऑनलाइन मार्केटिंग के लिए प्रदेश के 227 किसान उत्पादक समूह ईनेम पोर्टल पर पंजीकृत हुए हैं। इनके माध्यम से प्रदेश के बाहर भी फल व सब्जियां बेची जाएंगी। फल व सब्जियों के शीत भंडारण के लिए कोल्ड स्टोर लगाने पर एक किसान को 35 प्रतिशत व एफपीओ के लिए 80 से 90 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। आम, अमरूद व सिट्रस फलों के बाग लगाने पर प्रति एकड़ 5100 से एक लाख 21 हजार रुपये तक का अनुदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें