फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत ने 12वीं के मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया

Sat, 28 May 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
12वीं के मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
12वीं में अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण होने वाले बरवाला के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को पंचायत ने पुरस्कृत किया। सरपंच बलजिन्द्र गोयल ने बताया कि 12वीं में विज्ञान संकाय की छात्रा प्रियंका ने 94, वाणिज्य संकाय में रेनु भंडारी ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर बरवाला क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा कामर्स संकाय में निधि ने 86, शिवानी ने 85, कला संकाय में अंजलि ने 80 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इन छात्राओं को सम्मानित करने के लिए बरवाला ग्राम पंचायत द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सरपंच ने बताया कि दसवीं कक्षा का रिजल्ट करीब 96 प्रतिशत रहा। दसवीं की छात्रा दिशा ने जिला में द्वितीय व बरवाला ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नेहा ने स्कूल में द्वितीय व अनमोल व महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सुमन लता, ऊषा रानी, शारदा रानी, हंसराज, पुरुषोत्तम शर्मा, रामशरण शर्मा, रजनीश धीमान, सोहन लाल, राजकुमार, अशोक, अनिल, महिन्द्र पाल, विक्रम सिंह, प्रदीप कुमार, महावीर सिंह, रक्षा रानी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें