फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दुकानों में की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। प्रशासन ने मिठाई, दूध, किरयाणा, रेस्टोरेंट और अन्य कोल्ड स्टोर, खाद्य पदार्थ बनाने की फैक्ट्री, गुटका, पान-मसाला आदि दुकानों का औचक निरीक्षण कर नमूने जांच के लिए करनाल भेजा है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी गौरव शर्मा ने औचक निरीक्षण के दौरान चना दाल, टाटा टी, पनीर, तैयार चिल्ली चिकन, वेरका पनीर, मट्ठी, हल्दी, पतंजलि घी आदि का कालका, पिंजौर और पंचकूला के छह दुकानों से सैंपल लेकर उनको जांच के लिए भेजा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाद्य सामग्री खाने योग्य नहीं मिलने पर नष्ट करवाया और दुकानदारों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में खाने-पीने की चीजें ढक कर रखें। इसके अलावा कटे फलों की बिक्री न करें। फलों, जूस आदि को मिट्टी, धूल, मक्खियों से बचाकर रखें। उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार दूषित, गले सड़े फलों को बेचते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें