फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी बेटी, हमारी बेटी योजना का उठाएं लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लिंगानुपात की स्थिति में सुधार करने एवं लड़कियों के सम्मान के लिए ‘आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना क्रियान्वित की जा रही है। इसके लिए आवेदन 31 मार्च 2021 तक मांगे गए हैं। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने 22 जनवरी 2015 में आपकी बेटी हमारी बेटी योजना शुरू की थी। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए सामान्य वर्ग की दो और तीन लड़कियों पर आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा अनुसूचित जाति और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए तीन लड़कियों तक 21 हजार रुपये का एलआईसी बांड का लाभ प्रदान किया जाता है। जो लड़की की आयु 18 वर्ष होने के बाद लगभग 96 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के लिए आवेदन लड़की के जन्म से एक वर्ष के अंदर अंदर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए जिला स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी न्यू जिला सचिवालय एवं खंड स्तर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस योजना में जिन अभिभावकों ने लड़की के जन्म से एक वर्ष तक आवेदन नहीं किया या उनके केस बकाया है।
वे 31 मार्च तक सरल केंद्रों के माध्यम से आवेदन कर सकते है। इसके अलावा संबधित खंड कार्यालय बरवाला, पंचकूला, कालका, रायपुररानी और बरवाला कार्यालय में भी संपर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि 31 मार्च के बाद कोई भी बकाया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें