फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 से अधिक विभागों में ई-ऑफिस की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा सरकार सभी विभागों में बहुत जल्द हार्ड फाइल कार्य बंद करके ई ऑफिस कार्य पर बल दे रही है। इसलिए जिले के सभी विभाग इस प्रक्रिया में तेजी लाएं, ताकि विभागों का सारा कार्य पेपरलेस किया जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने जिला सचिवालय के सभागार में विभागीय अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर कहा कि जिले में करीब 25 से अधिक विभागों में ई-ऑफिस की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है, लेकिन इसमें अभी सुधार कर नियमित रूप से कार्रवाई आरंभ करने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने उनके कार्यालय में पूर्ण रूप से ई ऑफिस प्रक्रिया को अपनाने के निर्देश दिए हैं। सभी फाइलें ई ऑफिस के माध्यम से निकाली जा रही हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में भी करीब सभी कार्य ई ऑफिस से करना आरंभ कर दिया है। इसलिए सभी विभाग इसमें सुधार कर इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि ई ऑफिस प्रक्रिया को स्वयं मुख्यमंत्री देख रहे हैं और निगरानी कर रहे हैं। आगामी 22 फरवरी को ई ऑफिस की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। इसलिए इससे पूर्व सभी विभागाध्यक्ष ई ऑफिस की पूरी प्रक्रिया अपनाएं।
बैठक में एसडीएम कालका राकेश संधु, नगराधीश सिमरनजीत कौर, सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर, सचिव रेडक्रॉस, लोक निर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य, शिक्षा, जिला सूचना अधिकारी, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरू वशिष्ठ, कृषि, बागवानी, पशुपालन सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें