फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंडिकेट चुनाव होगा रोमांचक, पक्षों की जोड़-तोड़ हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिंडिकेट चुनाव को लेकर डॉ. नवदीप गोयल को अपने ग्रुप में शामिल करने के लिए डॉ. सुभाष शर्मा व डीएवी ग्रुप तैयार हैं। उन्होंने किसी माध्यम से संदेश भी भेजा है। वहीं दूसरी ओर डॉ. नवदीप गोयल ने भी एलान कर दिया कि चुनाव परिणाम जो भी हों लेकिन वह अशोक गोयल का साथ नहीं छोड़ सकते। अब तक के घटनाक्रम को देखें तो साफ हो रहा है कि दो पक्षों के मध्य सिंडिकेट का चुनाव होगा। एक पक्ष में डॉ. सुभाष शर्मा व डॉ. गुरदीप शर्मा शामिल हैं तो दूसरे पक्ष में डॉ. नवदीप गोयल व अशोक गोयल हैं।
विज्ञापन

सुभाष शर्मा व डीएवी ग्रुप का गठबंधन होने के बाद सिंडिकेट चुनाव का नजारा अलग हो गया। उसके बाद से हर दिन ग्रुपों की कहीं न कहीं बैठकें हो रही हैं। ग्रुप एक-दूसरे को अपने ग्रुप में शामिल करने के लिए जोड़-तोड़ कर रहे हैं। शुक्रवार को भी दो ग्रुपों के मध्य एक कॉलेज में बैठक हुई लेकिन समझौता नहीं हो पाया। वहीं फोन के जरिये भी ग्रुपों को अपने पाले में लेने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। इसके अलावा आर्ट, कंबाइंड, साइंस, मेडिकल, लैंग्वेज, लॉ आदि फैकल्टी के मेंबरों को भी अपने पाले में करने के लिए तैयारी चल रही है। इन्हीं फैकल्टियों के शिक्षकों की ओर से मेंबरों का चुनाव होना है। दोनों गुटों के पास अपनी-अपनी फैकल्टियों पर अच्छी पकड़ है। सूत्रों का कहना है कि एक ग्रुप के प्रमुख राजनीतिज्ञ को इस बार सिंडिकेट से बाहर करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि यह काम आसान नहीं है।
पीयू के हित के लिए सभी को मिलकर चलना चाहिए। डीएवी ग्रुप हमारे साथ है। नवदीप ग्रुप आना चाहता है तो उसका भी स्वागत है, हम किसी ग्रुप के पास गठबंधन के लिए नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. सुभाष शर्मा
डीएवी व सुभाष ग्रुप का गठबंधन हाई लेवल पर हुआ है जो अब नहीं टूटेगा। नवदीप गोयल चाहें तो हमारे ग्रुप में शामिल हो सकते हैं लेकिन अशोक गोयल ग्रुप के साथ हम नहीं हैं।
- डॉ. गुरदीप शर्मा
डीएवी खुद ही हमारे ग्रुप से अलग हुआ है, हमने किया नहीं था। जब अलग हो ही गया तो कोई बात नहीं। मैं किसी ग्रुप में शामिल होने नहीं जाऊंगा। अशोक गोयल ग्रुप के साथ ही रहूंगा।
विज्ञापन

- डॉ. नवदीप गोयल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें