फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल डिलीवरी सेंटर से पराली जलाने पर रखी जाएगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पराली जलाए जाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए तकनीक का सहारा लिया जाएगा। ईएसआरआई ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर डेवलप किया है जिसके जरिए पराली की बढ़ती समस्याओं को दूर करने में काफी मदद मिलेगी। इस साफ्टवेयर के माध्यम से सरकार को तत्काल पराली जलाने की सूचना मिल सकेगी। इसके लिए ईएसआरआई ने पंचकूला में एक ग्लोबल डिलीवरी सेंटर भी बनाया है।
विज्ञापन

कंपनी के प्रेसीडेंट अगेन्द्र कुमार ने बताया कि ज्योग्राफिक इन्फोर्मेशेन सिस्टम सॉफ्टवेयर एवं उसके समाधान को लेकर नये सॉफ्टवेयर तैयार किए हैं। चंडीगढ़ में भी कंपनी के माध्यम से नये डाटा उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पंचकूला में अपनी तरह का पहला ग्लोबल डिलीवरी सेंटर पावर बनाया गया है, जो दूरसंचार कंपनियों और सरकार को जीआईएस डेटा मैनेजमेन्ट सेवाएं दे रहा है। इस सेंटर में पंजाब विश्वविद्यालय और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट को भी कंपनी की ओर से ट्रेनिंग दी गई है। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी के तहत पूरे शहर में काम किए जाने हैं। ऐसे में स्टूडेंट को अपने करियर केलिए और मदद मिलेगी। कंपनी की ओर से देश के अन्य 35 स्मार्ट शहरों में इस सॉफ्टवेयर के जरिए सरकार को डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें