फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना का संदिग्ध मरीज भर्ती, हाल ही में सिंगापुर से है लौटा

Sun, 16 Feb 2020 01:45 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज पीजीआई में दाखिल हुआ है। मरीज 28 से 30 साल का युवक बताया जा रहा है और वह ट्राइसिटी का रहने वाला है। हाल ही में वह सिंगापुर से लौटकर आया है। उनमें कोरोना वायरस से मिलते-जुलते लक्षण हैं। हालांकि युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। उसे पीजीआई के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया गया है। उसके सैंपल भी जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

 

इससे पहले मोहाली के एक अन्य मरीज को भी पीजीआई में दाखिल कराया गया था। हालांकि उस मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पीजीआई के अधिकारियों को कहना है कि सिंगापुर से लौटे युवक को निगरानी में रखा गया है। ज्यादा गंभीर लक्षण नहीं हैं लेकिन फिर भी एहतियात जरूरी है। फिलहाल इस रीजन में अभी तक सिर्फ संदिग्ध मरीज आए हैं। हालांकि किसी की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इन सबके बावजूद लोगों को सावधानी बरतनी जरूरी है।

विज्ञापन


कोरोना के लक्षण
इसके संक्रमण से बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्या होती है । यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है, इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यह वायरस दिसंबर में सबसे पहले चीन में पकड़ में आया था। अब तक वहां 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे दूसरे देशों में भी पहुंचने की संभावना जताई है।


क्या हैं इससे बचाव के उपाय
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक, जब भी घर से बाहर आएं तो हाथ को साबुन से धोएं। कोशिश करें कि अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल करें। खांसते और छींकते समय नाक और मुंह पर रूमाल व टिश्यू पेपर से ढककर रखें। जिन व्यक्तियों में कोल्ड व फ्लू के लक्षण हों तो उनसे दूरी बनाकर रखें। मांस को अच्छी तरह से पकाकर खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें