फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस 8 को मिले, फड़ी लगा सब्जी बेच रहे 80 लोग

विज्ञापन
मंडी में अवैध रूप से फड़ी लगाकर सब्जी बेच रहे लोग। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
बरवाला। मंडी बोर्ड ने बरवाला मंडी में सिर्फ 8 लोगों को सब्जी बेचने के लाइसेंस जारी किए हुए हैं लेकिन यहां पर करीब 80 लोग अवैध रूप से फड़ी लगाकर सब्जी बेच रहे हैं। इस कारण मंडी में लोगों की भीड़ काफी बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर मंडी में कोरोना को लेकर दिए गए सरकारी निर्देशों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन

एक तरफ तो पूरा प्रदेश कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है। इस बीमारी से बचाव करने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर लोगों को सामाजिक दूरी व मास्क लगाकर रखने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वहीं मंडी में नियमों का पालन नहीं होे रहा है। आखिरकार ये फड़ी वाले किसकी मिलीभगत से अवैध रूप से सब्जी बेच रहे हैं यह एक गंभीर विषय है। वहीं, इन फड़ी वालों की मार्केट कमेटी के किसी भी अधिकारी व कर्मचारी ने कोई चेकिंग नहीं की। जब इस बारे मंडी सुपरवाइजर रोहताश पूछा तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें