फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखजिंदर रंधावा ने संभाला अपना कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ शपथ लेने वाले उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के कमरा नंबर 3 में अपना ओहदा संभाल लिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम मुख्यमंत्री चन्नी ने रंधावा को कुर्सी पर बैठाया और उनका मुंह मीठा कराया। इस मौके पर तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, मनप्रीत सिंह बादल, दर्शन सिंह बराड़, मदन लाल जलालपुर, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, कुलबीर सिंह जीरा, दविंदर सिंह घुबाया, कुलदीप सिंह वैद्य, संगत सिंह गिलजियां, परमिंदर सिंह पिंकी भी मौजूद थे।
इस बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय में कमरा नंबर 2 जोकि अब तक पूर्व मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव सुरेश कुमार के पास था, में अब प्रिंसिपल सेक्रेटरी हुस्नलाल बैठेंगे, जबकि कमरा नंबर चार में स्पेशल सेक्रेटरी राहुल तिवारी बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें