बेरोजगारी से परेशान होकर एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान दुर्गा कालोनी निवासी दीपक शर्मा (34) के रूप में हुई है। दीपक शादीशुदा था और उसके एक बच्चा भी था। दीपक ने सोमवार को उस समय सुसाइड किया जब घर के अन्य सदस्य अपने-अपने कमरे में थे। वह पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में था। मृतक के पास से एक पेज का सुसाइड नोट मिला हस्ताक्षर के मिला है, जिससे मौत के लिए खुद को जिम्मेदार माना है।
मृतक के भाई मनीष शर्मा ने बताया कि नौकरी न मिलने के कारण दीपक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। जिसका इलाज चल रहा था। घटना कि सूचना मिलते ही कालका पुलिस के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर बलवंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर लिखावट की जांच शुरू किया। सब-इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।