फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आज

Tue, 21 Jun 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाबा ने कराया योग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर पांच स्थित परेड ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विधायक ज्ञानचंद गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 7 से 7.45 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें योग साधक भाग लेंगे। उन्होंने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार पंचकूला राजेश पूनिया, परेड ग्राउंड के अंदर नायब तहसीलदार (लाईमाई) महेंद्र सिंह और परेड ग्राउंड के बाहर पार्किंग में नायब तहसीलदार कालका रतिराम को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है। पुलिस उपायुक्त अनिल धवन से आग्रह किया है कि वह योग स्थल पर व अन्य स्थलों पर सुरक्षा, यातायात, कानून एवं शांति  व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी को नियुक्त करेंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें