फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना से जान गंवाने वाले एसीपी कोहली का बेटा बनेगा सब इंस्पेक्टर

Thu, 30 Apr 2020 10:07 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब पुलिस - फोटो : ट्विटर हैंडल
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड -19 के कारण जान गंवाने वाले एसीपी अनिल कोहली के छोटे बेटे को उसकी ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। 117 डीएसपी, 382 एसएचओ, एडीजीपी, आईजी, एसएसपी और एसपी समेत फील्ड में अग्रिम कतार में डटे अफसरों और कर्मचारियों के साथ बुधवार को पहली वीडियो कांफ्रेंस में डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि एसीपी के बेटे पारस को शर्त पर नियुक्ति पत्र दे दिया है, जिस पर उसने हस्ताक्षर भी कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसके अनुसार उसे ग्रेजुएशन पूरी होने पर पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर नियुक्त कर दिया जाएगा। डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस अपने कर्मियों के कल्याण के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह देश भर के मुख्यमंत्रियों में से पहले हैं जिन्होंने पंजाब पुलिस के कर्मचारियों के लिए 50 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा घोषित किया है। डीजीपी ने बताया कि उन्होंने राज्य सरकार को यह प्रस्ताव दिया है कि जो पुलिसकर्मी कोविड -19 से जान गंवाता है, उसके परिवार को उसकी सेवा मुक्ति वाले दिन तक पेंशन के तौर पर पूरी तनख्वाह दी जाए।

लेफ्ट के नेताओं को निशाना बना सकते हैं आतंकी
कुछ आतंकवादी संगठनों, जो लेफ्ट समर्थक नेताओं को निशाना बना सकते थे, के फिर सक्रिय होने के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिली जानकारी का हवाला देते हुए डीजीपी ने अधिकारियों को संभावित लक्ष्यों की पहचान करने और उनकी सुरक्षा को यकीनी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें