फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पीयू इवनिंग विभाग में एनईपी का रिजल्ट जारी न होने से परेशान विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के इवनिंग विभाग की दो कक्षाओं का रिजल्ट जारी न होने से विद्यार्थियों को समस्या आ रही है। इवनिंग विभाग की स्टूडेंट्स कांउसिल के प्रधान बलजीत सिंह, वाइस प्रेसिडेंट गौरी शर्मा और जनरल सेक्रेटरी बनीश पवाल ने आरोप लगाया कि हर सेमेस्टर में रिजल्ट लेट होता है।
विज्ञापन

इस बार बीए दूसरे सेमेस्टर और बीए चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हुआ है। इसके कारण विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का फार्म भरने में समस्या आ रही है। इसके अलावा कई विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और एंट्रेस एग्जाम के लिए भी अप्लाई करना होता है, लेकिन रिजल्ट जारी न होने से वह कोई भी पेपर नहीं दे पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर पिछले सप्ताह वह एडमिट ब्लॉक में रिजल्ट ब्रांच के अधिकारियों को मिले थे। तब उन्हें कहा गया था कि शुक्रवार यानि 14 नवंबर को रिजल्ट जारी हो जाएगा। लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। उनका कहना है कि हर सेमेस्टर में यह समस्या आती है जबकि 2-3 महीने के अंदर रिजल्ट आ जाना चाहिए। लेकिन यहां 6-7 महीने के बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें