फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विद्यार्थियों अनुसंधान तथा नवाचार विषय पर किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहीद मेजर अनुज राजपूत संस्कृत वरिष्ठ विद्यालय सेक्टर- 20 में विकसित भारत बिल्डथाॅन-2025 कार्यक्रम हुआ। शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. मयंक वर्मा ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम में पानीपत, कुरुक्षेत्र के एक विद्यालय और पंचकूला जिले से मेजर अनुज राजपूत संस्कृति विद्यालय को शामिल किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के विज्ञान अध्यापकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल का निरीक्षण किया और अनुसंधान तथा नवाचार के विषय में विद्यार्थियों से संवाद किया। हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉक्टर मयंक वर्मा ने बताया कि विकसित भारत बिल्डथॉन भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसकी विशेषता चार बिंदुओं पर केंद्रित किया गया है, आत्मनिर्भर भारत, समृद्ध भारत, स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल के माध्यम से विद्यार्थियों में नई सोच, नया विचार तथा नवीनतम तकनीकी सुविधाओं के साथ अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना है। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक और जिला परियोजना संयोजक अनीता चौधरी ने भी विचार साझे किए। अंत में प्राचार्य नीलू कात्याल ने सबका धन्यवाद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें