पंचकूला। दिवाली त्योहार को देखते हुए जिला प्रशासन ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए 20 अस्थायी लाइसेंस जारी करेगा। इसके लिए सेक्टर-1 के लघु सचिवालय में 14 और 15 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। उपमंडल अधिकारी चंद्रकांत कटारिया ने बताया कि सभी प्रार्थना पत्र आने के बाद 16 अक्तूबर को एक बजे दोपहर बाद ड्राॅ के माध्यम से 20 अस्थाई ग्रीन पटाखों के विभिन्न स्थानों पर स्टाॅल के लिए लाइसेंस आबंटित किए जाएंगे।
यहां लगेंगे पटाखों के स्टॉल
सेक्टर-5 हैफेड भवन के पीछे पार्किंग में 13 स्टाल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ में 2, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरवाला में 2, नेता जी स्टेडियम रायपुररानी में 3 स्टालों का ड्राॅ के माध्यम से लाइसेंस दिए जाएंगे।
अस्थाई लाइसेंस के लिए इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
-आवेदन पत्र फोटो के साथ
-रिहायश प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड।
-विस्फोटक अधिनियम के तहत अन्य प्रशासनिक सेवाओं की प्राप्ति के अधीन 500 रुपये का ई-चालान (0070 हैड)
-लाइसेंस ट्रेडर नंबर से ग्रीन पटाखें खरीद का प्रमाण पत्र।
-परिवार पहचान पत्र।
-घोषणा पत्र।
-शपथ पत्र।