फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विद्यार्थियों ने रामलीला मंचन से दिया सत्य की जीत का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। नोबल हाई स्कूल में दीपावली का पर्व उत्साह और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केजी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें क्ले मॉडलिंग, प्रश्नोत्तरी, झूमर-तोरण और दीया सजावट प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण सहित विभिन्न पात्रों की भूमिकाएं आत्मविश्वास और शानदार अभिनय के साथ निभाईं। रामलीला के माध्यम से असत्य पर सत्य की जीत और भगवान श्रीराम के आदर्शों का संदेश दिया गया।
वहीं, विभिन्न सदनों के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने प्राकृतिक रंगों, फूलों, पत्तियों, कागज और दीपों की सहायता से आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

बॉक्स: सांस्कृतिक विरासत से जुड़ते हैं विद्यार्थी
विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मकता और छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें