पंचकूला। रोटरी क्लब ऑफ पंचकूला की ओर से सेक्टर-12ए स्थित रोटरी भवन में दिवाली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित अग्रवाल सभा पंचकूला की टीम और रामलीला युवा मंच के कलाकारों को सम्मानित किया गया। क्लब प्रधान रोटेरियन सुरेश शर्मा ने अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगमोहन गर्ग, मुकेश बंसल और उनकी टीम का स्वागत किया। कार्यक्रम में रोटेरियन रीटा कालरा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भी मौजूद रहीं। मीडिया निदेशक रोटेरियन मुकेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ भाईचारा मजबूत करते हैं। इस अवसर पर सचिव राजेश सूद, कोषाध्यक्ष ऊषा गोयल, असिस्टेंट गवर्नर प्रवीण गोयल, सरोज शर्मा और सुनंदा सूद सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे।