फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों को मिले 10 वॉशरूम- 9 यूरिनल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलिक जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सुविधाओं का उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 में बुनियादी सुविधाओं के कायाकल्प का कार्य तेजी से चल रहा है। मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की और नव-निर्मित सुविधाओं का उद्घाटन किया। समारोह में एकता चौधरी मुख्य अतिथि रहीं, जबकि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी ने अध्यक्षता की। वीनस फाउंडेशन की संस्थापक एकता सी चौधरी द्वारा यह निर्माण की गया। जिला परियोजना समन्वयक जोगेंद्र सिंह लाठर, उप जिला शिक्षा अधिकारी रमेश बत्रा एवं नरोत्तम शर्मा भी मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. राजवीर सिंह ने सभी का स्वागत किया।

सेक्टर-6 स्कूल में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्राचार्य की पहल की सराहना की। यहां पंखों की कमी को देखते हुए प्राचार्य ने 14 पंखे निजी खर्च से लगवाए। उनसे प्रेरित होकर स्टाफ और स्वयंसेवियों ने कुल 65 पंखे दान किए, जिसमें प्रवक्ता अर्चना नांदल के 10 और विनायक सूद के 24 पंखे शामिल हैं। इसके अलावा विद्यालय में 150 बेंचों की मरम्मत, नई वायरिंग, छत की वाटरप्रूफिंग और जर्जर दीवारों की मरम्मत कराई गई है। फाउंडेशन द्वारा अतिरिक्त बाथरूम और यूरिनल का निर्माण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने शैक्षणिक प्रगति का भी जायजा लिया। प्राचार्य ने बताया कि बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत रहा है और कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। घर-घर जाकर प्रेरित करने से इस वर्ष नामांकन में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


खेलों में 43 खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर गोल्ड जीतकर स्टेट में जगह बनाई। डा. राजवीर ने बताया कि एनसीसी यूनिट ने 15 अगस्त परेड में ट्रॉफी जीती, जबकि एनएसएस के 10 विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय शिविर में भाग लिया। मंच संचालन डॉ. अरविंद कुमार द्विवेदी ने किया। विद्यालय में नशामुक्त समाज, रोड सेफ्टी और आपदा प्रबंधन को लेकर रैली, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। प्राचार्य के प्रयासों से विद्यालय आदर्श स्कूल के रूप में विकसित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें