फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज हवाओं ने कड़ी धूप का असर किया कम, 2-3 मई को बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में बीते कुछ दिनों से पड़ रही कड़ी धूप से लोगों को फिलहाल राहत मिलती दिख रही है। मंगलवार को तेज हवाओं ने धूप की तपिश को काफी कम कर दिया। इसकी वजह से कई दिनों बाद शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से भी कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम करवट लेने वाला है। एक मई से शहर के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, जिसके बाद दो से तीन मई तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज हवाओं के चलते दिन के समय लोगों को कुछ हद तक राहत महसूस हुई।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि दिन में हल्के बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। एक मई से अगले तीन दिनों तक शहर के आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि तेज हवाएं भी चलेंगी। इन बदलावों के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें