फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध माइनिंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, वाहनों को करें इंपाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
खाली प्लॉटों की जल्द सफाई के निर्देश, समाधान शिविर में सुनीं पांच शिकायतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर 1 लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सोमवार को जिलावासियों की समस्याएं सुनीं गई। शिविर में उपायुक्त सतपाल शर्मा ने पांच शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। सेक्टर-12 निवासी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के खाली प्लॉटों में उगी घास और बड़ी-बड़ी झाड़ियों की सफाई करवाने की शिकायत रखी। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को मौके का निरीक्षण कर जल्द सफाई करवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अवैध माइनिंग के मामले में माइनिंग अधिकारी को टीम के साथ मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध माइनिंग में इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों को इंपाउंड कर उनके चालान किए जाएं। साथ ही अवैध माइनिंग में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाए। पिंजौर ब्लॉक के गांव कंडियाला में 100 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि इनमें से 12 लाइटें काम नहीं कर रही हैं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि सरकार के निर्देश पर उपायुक्त कार्यालय में प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर लगाया जाता है। यहां लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इन शिविरों से जुड़कर शिकायतों पर हुई कार्रवाई की निगरानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों का बिना देरी समाधान किया जाए। उन्होंने जिलावासियों से समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की। इस दौरान एसडीएम मन्नत राणा, तहसीलदार सुरेश कुमार, डीडीपीओ विशाल पराशर, सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन सत्यवान भारद्वाज, नायब तहसीलदार मोरनी प्रद्युम्न सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें