फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मील के पास मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। सोमवार को मील के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और टगरा कलीराम में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। सूचना के बाद सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसएचओ प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कालका अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें