फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नशे पर सख्ती, पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ चलाया सघन कॉम्बिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नशे पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस ने शनिवार को स्नीफर डॉग स्क्वॉड के साथ व्यापक कॉम्बिंग अभियान चलाया। अभियान में विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, गांवों और सेक्टरों में गहन तलाशी लेकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।
पुलिस पोस्ट सेक्टर-2 की टीम ने पीएसआई अजय कुमार के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड के सहयोग से गांव हरिपुर और सेक्टर-4 में कॉम्बिंग की। पुलिस पोस्ट सेक्टर-1 की टीम ने एसआई राममेहर के नेतृत्व में खरक मंगोली क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, जबकि पुलिस पोस्ट सेक्टर-19 की टीम ने एसआई मलकीत सिंह के नेतृत्व में अभयपुर गांव में सघन जांच की।
विज्ञापन

अभियान के दौरान गलियों, दुकानों, खुले स्थानों, खाली प्लॉटों, झाड़ियों, संदिग्ध ठिकानों और संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष तलाशी ली गई। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान व सत्यापन किया गया और क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई।
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि पंचकूला पुलिस की ओर से एरिया डोमिनेशन, कॉम्बिंग, पेट्रोलिंग और नशा विरोधी अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और स्वस्थ समाज सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना बिना भय ड्रग इन्फो हेल्पलाइन नंबर 7087081100 या 7087081048 पर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें