परीक्षा देने गया बेटा आया तो नहीं मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कमांड अस्पताल, चंडीमंदिर से एक मरीज के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में शिकायत दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता लखविंद्र सिंह, निवासी जिला फिरोजपुर ने बताया कि उनके पिता गुरबक्स सिंह बीमार होने के कारण कमांड अस्पताल में भर्ती थे। लखविंद्र स्वयं उनकी देखभाल कर रहे थे। लखविंद्र ने बताया कि बीए का पेपर होने के कारण वह अपने पिता को अस्पताल में छोड़कर परीक्षा देने चला गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब लौटा तो पिता अस्पताल में नहीं थे। काफी तलाश के बावजूद किसी सुराग का पता नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।