फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में स्ट्रेचर संकट: मिर्गी मरीज 10 मिनट कार में तड़पता रहा, नहीं मिला स्ट्रेचर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई। मिर्गी के दौरे से पीड़ित एक मरीज को इमरजेंसी तक पहुंचाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिला। हालत बिगड़ने के बावजूद करीब 10 मिनट तक मरीज कार में तड़पता रहा। बाद में परिजनों ने किसी तरह उसे उठाकर डॉक्टर तक पहुंचाया, तब जाकर इलाज शुरू हो सका।
विज्ञापन


मरीज की पहचान सेक्टर-7 में कार्यरत मुकेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा। अस्पताल परिसर में न तो स्ट्रेचर उपलब्ध था और न ही व्हीलचेयर। इमरजेंसी के बाहर इंतजार के दौरान कोई कर्मचारी मदद को आगे नहीं आया।
अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 4 हजार मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। इमरजेंसी विभाग में करीब 300 मरीज आते हैं, जिनमें 40 के आसपास घायल मरीज होते हैं। इसके बावजूद स्ट्रेचरों की भारी कमी सामने आई है। इमरजेंसी के पीछे खराब पड़े स्ट्रेचरों का ढेर व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन


खराब स्ट्रेचर के लगे हुए हैं ढेर
सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में खराब स्ट्रेचर के ढेर इमरजेंसी के पीछे लगे हुए हैं। अभी तक इन्हें यहां से हटाया नहीं गया है और न ही इन्हें रिपेयर किया गया है। इस कारण मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में सौ से ज्यादा स्ट्रेचर हैं, लेकिन इमरजेंसी में स्ट्रेचर नहीं होने के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं।
स्ट्रेचर ले जाने के बाद वापस नहीं आते
सेक्टर -6 सिविल अस्पताल की इमरजेंसी से स्ट्रेचर का इस्तेमाल होने के बाद इन्हेंं वापस नहीं लाया जाता है। इस कारण इमरजेंसी में इस तरह के हालात बन जाते हैं। मरीज ओपीडी में जाने के दौरान कई बार स्ट्रेचर का इस्तेमाल करते हैं। वाहन में जाने के बाद मरीज और तीमारदार इसे छोड़ देते हैं। अस्पताल में तैनात कर्मचारी इसे वापस नहीं रखते हैं और इनकी सफाई भी नहीं होती है। इस कारण सभी मरीजों की मदद नहीं हो पाती है।

अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को इलाज के लिए स्ट्रेचर उपलब्ध कराए गए हैं। अगर इस तरह की बात सामने आई है तो इसे चेक करूंगा और कर्मचारियों को निर्देश देंगे कि अस्पताल में कहीं भी छोड़ा गया स्ट्रेचर इमरजेंसी में ले आए, जिससे कि जरूरतमंद मरीजों को मदद मिल सके।- डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें