फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-12ए रैली में देर रात पत्थरबाजी, कारों के शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला।
सेक्टर-12ए रैली क्षेत्र में वीरवार देर रात करीब 11 बजे दो कारों में सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने पहले इलाके में लगभग 20 मिनट तक रुककर एक व्यक्ति का नाम लेकर गाली-गलौज की और शोर मचाया। इसके बाद उन्होंने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों और मकानों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

पत्थरबाजी के दौरान कई वाहनों के शीशे टूट गए, जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपियों ने घरों पर भी पत्थर फेंके और लोगों को धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुक्रवार सुबह पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो कारें इलाके में आती दिखाई दीं। फुटेज में युवक पहले नाम लेकर किसी व्यक्ति को बुलाते और गालियां देते नजर आ रहे हैं, जिसके कुछ देर बाद पत्थरबाजी शुरू की गई।

पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें