फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बीड़ घग्गर में जमकर पथराव, गाड़ी तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव बीड़ घग्गर में बुधवार को रंजिश के चलते जमकर पथराव हुआ। इस कारण गांव के सरकारी स्कूल के शिक्षक की गाड़ी को तोड़ दिया गया। चंडीमंदिर थाना पुलिस मामला दर्ज आरोपियों की तलाश में छापा मार रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव बीड़ घग्गर निवासी मलकीत ने शिकायत में बताया कि दोपहर करीब 1 बजे गांव के ही कुछ युवक जैसे विशाल, गगन, हरीश, संदीप के साथ कुछ अन्य लड़कों ने उसके साथ झगड़ा किया। लड़ाई एक दिन पहले रात को जागरण के दौरान भी हुई थी। आरोपी रंजिश रखते हुए शिकायतकर्ता को जान से मारने के लिए कांच की खाली बोतल, छुरी, तलवार व डंडे लाठी लेकर पहुंचे थे। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता के घर पर जमकर पथराव किया। इस दौरान सरकारी स्कूल के शिक्षक की गाड़ी भी तोड़ी दी गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पार्षद एसएचओ से मिले
बीड़ घग्गर के पार्षद राकेश लोहट ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने गांव के रहने वाले युवक के घर पर पथराव किया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर वह चंडीमंदिर थाना एसएचओ से मिले। उन्होंने बताया कि गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें