फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बंबीहा गैंग से जुड़े गुर्गे को एसटीएफ ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंग के सदस्यों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोप, पंचकूला कोर्ट ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

पिंजौर के मानकपुर नानकचंद निवासी अजीत पाल सिंह से हथियार सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अंबाला की टीम ने बंबीहा गैंग से जुड़े सिम्मी गैंग के एक कथित गुर्गे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पिंजौर के गांव मानकपुर नानकचंद निवासी अजीत पाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मंगलवार को पंचकूला अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार अजीत पाल सिंह पर गैंग से जुड़े सदस्यों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ रायपुररानी थाने में मामला दर्ज है। एसटीएफ अब उससे पूछताछ कर हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क और गैंग से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ अंबाला ने 26 सितंबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर रायपुररानी के रामपुर गांव में कार्रवाई की थी। इस दौरान गैंग से जुड़े तीन आरोपियों अनमोल कुमार, गुरप्रीत उर्फ गोपी और मनीष कुमार उर्फ काला को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल, आठ कारतूस और चोरी की कार बरामद की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें