फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 10 महीने बाद फिर शुरू होगी स्टीम थेरेपी, सात नए कमरे बन रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टीमर फटने से थेरेपिस्ट के झुलसने के बाद बंद थी स्टीम थेरेपी, फिर संवरा पंचकर्म सेंटर, बुजुर्ग मरीजों के लिए लग रही लिफ्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-9 स्थित जिला आयुष अस्पताल के पंचकर्म केंद्र एवं राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में बंद पड़ी स्टीम थेरेपी सेवा दोबारा शुरू होने जा रही है। स्टीमर फटने से महिला थेरेपिस्ट के गंभीर रूप से झुलसने की घटना के करीब 10 महीने बाद केंद्र का कायाकल्प किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सात नए थेरेपी कमरे बनाए जा रहे हैं। इनके नवंबर में शुरू होने की उम्मीद है। हादसे के बाद विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के साथ मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने का फैसला लिया है।
पिछले साल सर्दियों में स्टीमर में रिसाव के कारण वह फट गया था। वर्ष 2024 में लगाए गए इस स्टीमर में खराबी की शिकायतें मिलने के बावजूद समय पर रखरखाव नहीं हुआ था। हादसे में महिला थेरेपिस्ट झुलस गई थी। इसके बाद केंद्र के सातों स्टीमर बंद कर दिए गए। इससे खासकर सर्दियों में जोड़ों के दर्द गठिया और सर्वाइकल की समस्या से परेशान मरीजों को स्टीम थेरेपी नहीं मिल पा रही थी। कई मरीजों को बिना उपचार लौटना पड़ता था।
विज्ञापन

हर मरीज के लिए अलग कमरा और सुरक्षा के नए इंतजाम
इस वर्ष विभाग ने निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को करीब 40 लाख रुपये का बजट दिया है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिलीप मिश्रा के अनुसार भूतल और पहली मंजिल पर सात अलग-अलग स्टीमर कमरे बनाए जा रहे हैं। हर कमरे में मरीजों की निजता के साथ सुरक्षा के लिए स्वचालित दबाव नियंत्रण और टाइमर की सुविधा होगी। दूसरी मंजिल तक आने-जाने में बुजुर्गों और दिव्यांग मरीजों की सहायता के लिए नई लिफ्ट भी लगाई जा रही है।
सातों थेरेपिस्ट को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। अब स्टीमर की नियमित देखरेख के लिए हर साल दिल्ली से कंपनी के तकनीशियन बुलाए जाएंगे। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इस सर्दी में सभी स्टीमर दोबारा शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

औषधालय में और कर्मचारियों की जरूरत
केंद्र में तीन डॉक्टरों सात थेरेपिस्ट और तीन फार्मासिस्ट सहित कुल 24 कर्मचारी कार्यरत हैं। फार्मेसी स्टोर और स्टीमर कमरों का निर्माण भी कराया जा रहा है। मरीजों को बेहतर सेवाएं देने के लिए विभाग को अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें