फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहिबल कलां गोली कांड मामले में एसआईटी से स्टेटस रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बहिबल कलां गोलीकांड में फंसे पुलिस अधिकारियों की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इस मामले की जांच कर रही एसआईटी से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन

सुमेध सिंह सैनी, परमराज उमरानंगल और अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा दायर याचिकाओं पर वीरवार को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने कहा कि इन मामलों की जांच के लिए पिछले साल मई में यह नई एसआईटी गठित की गई थी। इस एसआईटी को एक साल हो चला है। ऐसे में अब बताया जाए कि इस नई एसआईटी ने अब जांच कर क्या कार्रवाई की है। जांच की स्टेटस रिपोर्ट मामले की अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट में पेश की जाए।
सुमेध सिंह सैनी ने उसके खिलाफ दाखिल चार्जशीट और बाजाखाना मामले में निलंबित आईजी परमराज उमरानंगल ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर में आगे की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग के लिए हाईकोर्ट में ये याचिकाएं दायर की हैं। इसके साथ ही अन्य पुलिस अधिकारियों की याचिकाएं भी विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें