फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पण पोर्टल पर रजिस्टर्ड 3500 लोगों को जल्द सौंपे जाएंगे सामाजिक कार्य : मनोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि समर्पण पोर्टल पर पंजीकृत करीब 3500 वॉलंटियरों को जल्द ही सामाजिक कार्य सौंपे जाएंगे। हमारा लक्ष्य पोर्टल पर करीब साढ़े तीन लाख व्यक्तियों को पंजीकरण करने का है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वीरवार को अपने निवास स्थान पर समर्पण पोर्टल पर रजिस्टर्ड कुछ वॉलंटियरों के साथ बैठक के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी सिस्टम के अंतर्गत बहुत से कार्य किए जाते हैं। इस सिस्टम को संभालने के लिए आईएएस अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कार्य करते हैं। इस निरंतर जारी प्रक्रिया के दौरान उन्हें ध्यान में आया कि कुछ ऐसे लोगों को भी इस सिस्टम से जोड़ना चाहिए जो सरकार के कार्यों में सेवा भाव से अपना योगदान दें। आज सेवानिवृत्त कर्मचारियों का एक बहुत बड़ा वर्ग है, जो समाज के हित में अपना बचा हुआ समय लगाना चाहता है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के चलते परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) का कार्य निरंतर चल रहा है। पीपीपी के अंतर्गत वेरिफिकेशन का सर्वे भी जारी है। इस सर्वे को और अधिक मजबूत करने के लिए समर्पण पोर्टल पर रजिस्टर्ड कुछ वॉलंटियर्स की मदद ली जाएगी। इसी तरह भविष्य में अलग-अलग कार्यों में जहां इनकी जरूरत महसूस होगी, वहां कार्यों का दायित्व भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, प्रिंसिपल ओएसडी नीरज दफ्तुआर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, विदेश सहयोग विभाग के प्रधान सचिव योगेंद्र चौधरी, सचिव सोफिया दहिया एवं प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों से आए समर्पण पोर्टल के वॉलंटियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें