फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप : गुरुग्राम विजेता, पंचकूला की टीम रही उपविजेता

विज्ञापन
मेडल जीतने वाले खिलाड़ी व अधिकारी। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं हरियाणा रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने 35वीं हरियाणा स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया। स्पीड इवेंट्स में मेडल टैली में गुुरुग्राम की टीम प्रथम रही, जबकि मेजबान पंचकूला टीम दूसरे स्थान पर रही। रोलर और इनलाइन हॉकी प्रतियोगिता में टक्कर की स्पर्धा चल रही है, क्योंकि अंक प्रणाली के अनुसार विभिन्न समूहों और श्रेणियों में यमुनानगर, सिरसा और पंचकूला की तीनों टीमें बराबरी पर चल रही हैं।
विज्ञापन

यह चैंपियनशिप 15 से 18 नवंबर तक सेक्टर-22 स्थित आईटी पार्क के स्केटिंग रिंक में आयोजित की जा रही है। इस मौके पर अग्रवाल के साथ उपायुक्त विनय प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। हरियाणा रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र ढींगरा ने बताया कि इस चैंपियनशिप में करीब 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 460 लड़के और 340 लड़कियां शामिल हैं। दिसंबर में उत्तर भारत में आयोजित होने वाली 59वीं राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हरियाणा स्केटर्स टीम का चयन भी इसी चैंपियनशिप के आधार पर किया जाएगा।
पंचकूला में 12 साल बाद हुई प्रतियोगिता
इस स्तर पर यह प्रतियोगिता पंचकूला में लगभग 12 वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित की गई है। आयोजन के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए विभिन्न नए तरीकों का उपयोग किया गया है। यह चैंपियनशिप स्व. अशोक सरीन की याद में आयोजित करवाई गई। जो अन्नत राज ग्रुप के चेयरमैन थे। समारोह में सीटीपी हरियाणा जतिंदर सिहाग, टीके रूबी, रजनी थरेजा, चंदर सिंघल, एचआरएसए के संयुक्त सचिव संदीप गोयल, और खिलाड़ियों के माता-पिता व विभिन्न टीमों के कोच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें