फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अंडर-19 क्रिकेट में सेंट सोल्जर की शानदार जीत, अगले दौर में पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सतलुज पब्लिक स्कूल को हराया, हंसराज पब्लिक स्कूल के खिलाफ भी दर्ज की जीत
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बल्लेबाजी और गेंदबाजी में किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शिक्षा विभाग पंचकूला की ओर से आयोजित अंडर-19 लड़कों की क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल सेक्टर-16 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो मुकाबलों में जीत दर्ज की। टीम ने सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 के खिलाफ भी टीम ने जीत हासिल की।
पहले मुकाबले में सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सतलुज पब्लिक स्कूल ने निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 106 रन बनाए। टीम की ओर से एक बल्लेबाज ने 12 गेंदों पर 32 रन, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ने 26 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट सोल्जर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8.5 ओवर में दो विकेट खोकर 107 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
दिन के दूसरे मुकाबले में सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल का सामना हंसराज पब्लिक स्कूल से हुआ। हंसराज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 38 रन बनाए। सेंट सोल्जर की टीम ने लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में प्रभावी प्रदर्शन किया। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारना और उन्हें प्रतिस्पर्धी स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें