चंडीगढ़। यूटी शिक्षा विभाग की ओर से इंटर स्कूल जिमनास्टिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन कर मेडल झटके। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के मुकाबले सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के जिमनास्टिक हॉल में आयोजित किए जा रहे हैं। लड़कियाें के वॉल्ट टेबल इवेंट में जीएमएचएस मनीमाजरा की मनीषा पहले, जीएमएसएसएस 16 की रितिका दूसरे, स्टेपिंग स्टोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल 37-डी की त्रिता शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। बीम इवेंट में स्टेपिंग स्टोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल- 37डी की त्रिता शर्मा पहले स्थान, सेंट स्टीफंस स्कूल 45 की अनुष्का दूसरे स्थान, जीएमएसएसएस 16 की रितिका तीसरे स्थान पर रही। फ्लोर इवेंट में स्टेपिंग स्टोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल 37-डी की त्रिता शर्मा पहले स्थान, सेंट ऐनिंस स्कूल 32 की तनिष्का आर्य दूसरे स्थान, सेंट स्टीफंस स्कूल 45 की अनुष्का तीसरे स्थान पर रही। अन इवन बार इवेंट में जीएमएचएस मनीमाजरा की मनीषा पहले, जीएमएसएसएस 16 की रितिका दूसरे, सेंट स्टीफंस स्कूल 45 की अनुष्का तीसरे स्थान पर रही।
ऑलराउंड बेस्ट जिमनास्ट का अवॉर्ड स्टेपिंग स्टोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल 37-डी की त्रिता शर्मा को मिला। वहीं गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल 43 कुल 99.80 अंक लेकर टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता। मोती राम आर्य कुल 89.90 अंक लेकर दूसरे स्थान, शॉपिंस स्कूल- 32 कुल 80.10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा।