संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 में स्थित यवनिका टाउन पार्क में दो दिवसीय 36वां स्प्रिंग फेस्टिवल शनिवार को शुरू हो जाएगा। हरियाणा विकास शहरी विकास प्राधिकरण की ओर दो दिनों तक चलने वाले फेस्ट का उद्घाटन चीफ सेक्रेटरी संजीव कौशल करेंगे। फेस्ट के समापन और पारितोषिक वितरण समारोह में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम के पहले दिन स्कूली विद्यार्थी रंगोली, पेंटिंग, मेंहदी समेत तमाम प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इसके साथ फेस्ट में दोनों दिन सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया है। शहरवासियों के लिए फेस्ट में हॉट एयर बैलून, टू-सीटर पैरा मोटर के साथ बीस प्रजातियों के आठ हजार फूलों का लुत्फ उठा सकेंगे। फेस्ट को लेकर खासा क्रेज है। शुक्रवार को भी यहां पर घूमने आए लोगों ने फूलों के साथ सेल्फी ली।
पहले दिन आयोजित होने वाली प्रतियोगिताएं
रंगोली, पेंटिंग, पोट्स फेस, टैटू, मेहंदी, हास्य कवि सम्मेलन, फैंसी ड्रेस और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में दस से अधिक स्कूल के बच्चे भाग लेंगे।