फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद : अवार्डियों के सुझाव से बनाई जाएगी खेलों की रूपरेखा

विज्ञापन
खेल एवं युवा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने अवार्डियों को सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। खेल एवं युवा राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में राज्य युवा आयोग हरियाणा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के पांच अवार्डियों को सर्टिफिकेट और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि सभी अवार्डियों से लिए सुझाव से विभाग खेलों की पूर्ण रूपरेखा तैयार करेगा। प्रभावी सुझावों को शामिल कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की स्वीकृति के लिए भेजेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 22 जिले हैं। हमारे पास 12 यूथ स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन (वाईएसओ) हैं। वहीं दो जिलों पर एक वाईएसओ की नियुक्ति की जाएगी और एक वाईएसओ मुख्यालय पर एचएसवाईसी हरियाणा स्टेट यूथ कमीशन के चेयरमैन मुकेश गौड़ के साथ नियुक्त किया जाएगा। इस मौके पर सरदार संदीप सिंह ने कार्यक्रम में आए 16 जिला स्तरीय अवार्डी, 36 राज्य स्तरीय अवार्डी, 24 राष्ट्रीय स्तर के अवार्डियों से हरियाणा में चल रहे हर जिले में कार्य कर रहे युवा क्लब के बेहतर कार्य करने के बारे में सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि वाईएसओ की वर्तमान में जिस जिले में नियुक्ति है, उस वाईएसओ को दूसरे जिले पर काम करने का अवसर प्रदान किया जाएगा ताकि दूसरा जिला भी उनके अनुभव का लाभ ले सके।
खेल मंत्री ने कोविड महामारी के दौर में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के युवा अवार्डियों के द्वारा रक्तदान शिविर, नशा रोको अभियान और जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। राष्ट्रीय स्तर के अवार्डी द्वारा दिए सुझाव पर संदीप सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री का प्रयास है कि राज्य के हर जिले के सही व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। वहीं हरियाणा राज्य युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़ ने खेल एवं युवा राज्यमंत्री को आश्वासन दिया कि सभी वाईएसओ और जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर के अवार्डी मिलकर लगन और मेहनत से कार्य करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर भिवानी जिले के यूथ क्लब की टीम ने हरियाणा की संस्कृति को दर्शाने वाली रागिनी से श्रोताओं का मनमोह लिया। कार्यक्रम में बलदेव सिरसा, बलराज, हरीश, हिमांशु, आशा, अनिल, सूरज, सुनैना, नीरू, अजय, और अन्य अवार्डियों ने अपने सुझाव दिए। इस मौके पर सत्यवान इक्कस, संजीव धीमान, डॉ. बलदेव, गुरमिंद्र कंडेला, जगमति मलिक, प्रदीप मेहला और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें