फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीगढ़ से पटना और धनबाद के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। त्योहार को देखते हुए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन के साथ चंडीगढ़ से कई बंद ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया है। स्पेशल ट्रेन में चंडीगढ़ से पटना स्पेशल (04504) को बहाल किया गया है। यह ट्रेन रात 11:35 बजे चंडीगढ़ से प्रस्थान करती है और दूसरे दिन रात 9:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचती है। वहीं, दूसरी ट्रेन चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल (03312) भी शुरू की गई है जो चंडीगढ़ से सुबह 6:00 बजे चलकर अगले दिन धनबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन

इनके अलावा रेलवे ने उन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन भी दोबारा बहाल किया है जो बाढ़ के चलते बंद थीं। इनमें नेताजी एक्सप्रेस, जम्मू-संबलपुर एक्सप्रेस, जम्मू-टाटानगर एक्सप्रेस, अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, चंडीगढ़–दरभंगा एक्सप्रेस, और चंडीगढ़–पटना एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें