फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पत्नी की हत्या की साजिश रचने वाले एडवोकेट समेत 3 दोषी करार, आज सुनाई जाएगी सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला अदालत ने सोमवार को दिल दहला देने वाले मामले में फैसला सुनाते हुए एडवोकेट मनमोहन को पत्नी की हत्या की साजिश रचने का दोषी करार दिया है। साथ ही इस मामले में शामिल मोनिका और उसके जीजा संदीप को भी दोषी ठहराया है। मंगलवार को तीनों को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

मामला साल 2018 का है। मनमोहन ने पत्नी रजनी से पीछा छुड़ाने के लिए डेढ़ लाख रुपये में सुपारी दी थी। जांच में आया कि हत्या की साजिश में बुलंदशहर निवासी मोनिका और उसका जीजा संदीप शामिल थे। उस वक्त मोनिका मनीमाजरा में रहती थी, वहीं, संदीप कैथल में रहने वाला था।
ऐसे हुआ था खुलासा : 16 जनवरी 2018 को रजनी सुबह करीब 11:15 बजे घर से निकली लेकिन नहीं लौटी। परिजनों ने उसी रात गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस जांच में पता चला कि रजनी ने अंतिम कॉल मोनिका को की थी। कई दिन तलाश के बाद पुलिस ने पंचकूला से उसका शव बरामद किया। इस बीच मनमोहन ने पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की झूठी कहानी गढ़ी लेकिन कड़ी पूछताछ में राज खुल गया। पुलिस ने सूरज थियेटर के पास से उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

तलाक के दौरान मिली थी मोनिका: मनमोहन और रजनी के रिश्ते लंबे समय से खराब थे। तलाक के केस के दौरान मनमोहन की मुलाकात मोनिका से हुई और धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। मनमोहन ने पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए मोनिका व संदीप को पैसों का लालच देकर साजिश में शामिल कर लिया। रजनी के पिता ने भी पुलिस को अहम जानकारी दी थी। उन्होंने हत्या का शक जताया था। इसके बाद पुलिस मामले की तह तक पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें