फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया सैल्यूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला/ बरवाला। जलौली गांव में शहीद कैप्टन रोहित कौशल के 26वें बलिदान दिवस पर कबड्डी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया और शहीद के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शहीद रोहित कौशल ने जम्मू कश्मीर में उग्रवादियों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। शहीद कैप्टन रोहित कौशल नवंबर 1995 को जम्मू कश्मीर के डोडा जिला में उग्रवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। वे कंपनी कमांडर थे, जिन्होंने बड़ी वीरता से उग्रवादियों का सामना किया व सीने और गर्दन में गोलियां लगने के बाद भी दो उग्रवादियों को ढेर कर दिया था। भारत सरकार ने मरणोपरांत उनकी वीरता के लिए शौर्य अवॉर्ड (सेना मेडल) से सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि वह शहीद कैप्टन रोहित के माता-पिता को भी शेल्यूट करता हूं, जिन्होंने ऐसा वीर नौजवान पैदा किया। आज शहीद रोहित कौशल भले ही हमारे बीच में नहीं है, उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। शहीद के स्मारक पर नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, एसडीएम ऋचा राठी, कैप्टन शहीद रोहित कौशल के पिता एसएस कौशल, माता वीना कौशल, बहन अपर्णा कौशल, सैनिक बोर्ड के सचिव कर्नल नरेश कुमार, पार्षद हरेंद्र मलिक, बरवाला संगठन महामंत्री गौतम राणा, एमसी नरेंद्र लुबाना ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें