फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली और स्वाती ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राजकीय स्नाकोत्तर महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने शानदार मॉडल्स बनाए। प्रदर्शनी में छात्राओं ने पर्यावरण अनुकूल तरीके कोविड -19 निवारक देखभाल, कोविड -19 का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव और उपचार, आईओटी माध्यम से कचरा प्रबंधन निवारण और कोविड -19 से बचाव में ताप संवेदक अवरोध का उपयोग विषय पर अपने मॉडल्स बनाए। इस प्रदर्शनी में सोनाली और स्वाती ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्या ने कहा कि विज्ञान का दैनिक जीवन में सबसे ज्यादा उपयोग है। इसके उपयोग के माध्यम से हम जीवन को बेहतर बना सकते हैं। इस प्रदर्शनी में राजीव चौधरी, डॉ आदर्शदीप और प्रदीप कुमार ने मॉडल्स का निरीक्षण किया। इस मौके पर बीएससी थर्ड ईयर की सोनाली और स्वाती ने पहला, आरती और शकुंतला ने दूसरा और आंचल और सपना और नैंसी और मनीषा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें