फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविर : सेक्टर-12ए के निवासियों ने पीने के पानी में मिट्टी आने की दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को समाधान शिविर के दौरान उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने 14 शिकायतें सुनीं। समाधान शिविर में सेक्टर-12ए के निवासियों ने पीने के पानी में मिट्टी आने की शिकायत दी। उन्होंने कहा कि पीने के पानी में मिट्टी आने की शिकायत कई बार एचएसवीपी को दे चुके हैं, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। शिकायत पर उपायुक्त ने एचएसवीपी के अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन


रायपुररानी ब्लाॅक के टिब्बी गांव के रमजान की बरसाती नाले पर भी डंगा लगवाने की मांग की। उपायुक्त ने शिविर में आए लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश विश्वनाथ, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अनुराग गोयल सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें