फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 90 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का तस्कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 90 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के मामले में आरोपी को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ करेगी कि इस धंधे से कब से जुड़ा है, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इस नेटवर्क का संचालन कहां से होता है।
विज्ञापन

सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड के पास से पुलिस ने बुधवार रात करीब 9 बजे पिकअप से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते तस्कर को दबोच था। आरोपी युवक चंडीगढ़ से अवैध शराब भरकर शालीमार चौक के रास्ते हरिद्वार (उत्तराखंड) की ओर जा रहा था। पकड़े गए युवक की पहचान सोनू (20) निवासी गांव शेरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक को मौके पर काबू कर पूछताछ की और जब पिकअप वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें से कुल 90 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसमें कुल 1080 बोतलें पाई गईं। पूछताछ में युवक कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें